15 साल का कबूलनामा... पीट-पीट कर बड़े भाई की हत्या, फिर प्रेग्नेंट भाभी संग रेप कर उसे भी मार डाला...

  • Share on :

राजकोट। गुजरात में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 15 साल के एक लड़के ने पुलिस पूछताछ में जो कुछ कबूल किया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। आरोपी ने पहले अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला और फिर डरी-सहमी गर्भवती भाभी का रेप किया। इसके बाद उसने भाभी को भी बेहद क्रूर तरीके से मार डाला। जूनागढ़ शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
झकझोर देने वाली इस आपराधिक घटना को 16 अक्टूबर को अंजाम दिया गया और शुक्रवार लाशों की बरामदगी के बाद पूरी घटना से पर्दा उठा। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब बिहार में रहने वाले मृतक महिला के मायकेवालों ने विसावदर पुलिस से संपर्क किया।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़का एक डेयरी में काम करता था। वह बड़े भाई से बेहद क्रोधित था, क्योंकि कथित तौर पर वह उसे पीटता था और उसके पैसे छीन लेता था। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने लोहे के एक रॉड से भाई के सिर पर तब तक वार किया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।
जब उसकी भाभी ने पति की हत्या करने वाले देवर का यह रूप देखा तो वह बेहद डर गई। उसने अपनी जान बख्श देने की गुहार लगाई। तब लड़के ने कहा कि यदि वह उसके साथ संबंध बनाएगी तो छोड़ देगा। लड़के ने 6 महीने की प्रेग्नेंट भाभी के साथ रेप किया। हालांकि, इसके बाद उसे लगा कि वह उसका भेद खोल सकती है। उसने घुटने से भाभी के पेट पर घुटने से वार करके और गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने भाभी के पेट पर इतनी क्रूरता से वार किए कि भ्रूण गर्भाश्य से बाहर आ गया।
पुलिस ने लड़के की मां को भी गिरफ्तार किया है जिसने लाशों को गड्ढे में दबाने में छोटे बेटे की मदद की। पुलिस ने जब लाशों को खोदकर निकाला तो नग्न अवस्था में थे। पुरुष मृतक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था तो महिला के शरीर पर भी कपड़े नहीं थे। भ्रूण भी गर्भाश्य से बाहर आ चुका था। लाशों को पांच फीट के एक गड्ढे में दबा दिया गया था और कपड़ों को जला दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया आरोपी की मां भी वहीं मौजूद थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper