अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
जकार्ता। इंडोनेशिया में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा स्थानीय समयनुसार सोमवार आधी रात को हुआ, जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकरा गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा इंडोनेशिया के बुदिओनो इलाके में हुई। बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई