डिंडौरी में किसानों की समस्याओं पर बड़ा मंथन, 43 सूत्रीय मांगों से विभागों का ध्यान खींचा
धान की फसल के नुकसान का सर्वे, उपार्जन सीमा बढ़ाने, बिजली-पानी की समस्...
उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस और रेवेन्यू टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.
यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था. हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें सात लोग सवार थे. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई