17 अक्टूबर तक मैदान से पहाड़ तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार

  • Share on :

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो चुकी है। अब लोगों को ठंड का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके कारण लोगों को जल्द ही ठंड का एहसास हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी तारीख भी बता दी है।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। लोगों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है।आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान व्यापक रूप से रूक रूक कर बारिश या फिर हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का 75 प्रतिशत अनुमान है। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper