लीक हो गया अमेरिका का वॉर प्लान! हुती विद्रोहियों पर कब और कहां करना है हमला?
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारियों से सोमवार को एक भारी गलती होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर यमन में अमेरिकी हमलों की खुफिया जानकारियों को एक ऐसे ग्रुप में शेयर कर दिया जिसमें एक जर्नलिस्ट मौजूद थे। गोपनीय मानी जाने वाली यह जानकारियां ऐसे समय में आईं जब अमेरिका ने यमन के हुती विद्रोहियों के खिलाफ नई जंग छेड़ने का फैसला किया है। द अटलांटिक के एडिटर ने दावा किया है कि ट्रंप के रक्षा सचिव सहित कुछ अधिकारियों ने इस हमले से जुड़ी अहम बातों को ग्रुप में शेयर कर दिया।
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन जानकारियों के पुख्ता होने की भी पुष्टि की है। इस घटना की जानकारी सामने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि बाद में वे इसे लेकर मजाक करते नजर आए। इन मैसेजेस में कई डिटेल शामिल थे। इनमें यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों पर हमले, टारगेट, हथियारों की तैनाती और हमले के क्रम जैसी संवेदनशील बातों का भी जिक्र था। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि यह जानकारियां क्लासीफाइड थीं या नहीं। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन जानकारियों के पुख्ता होने की भी पुष्टि की है। इस घटना की जानकारी सामने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि बाद में वे इसे लेकर मजाक करते नजर आए। इन मैसेजेस में कई डिटेल शामिल थे। इनमें यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों पर हमले, टारगेट, हथियारों की तैनाती और हमले के क्रम जैसी संवेदनशील बातों का भी जिक्र था। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि यह जानकारियां क्लासीफाइड थीं या नहीं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान