संत कृपाल जी महाराज का बंटू ढाबे पर आत्मीय स्वागत
मालनपुर। सुप्रसिद्ध संत श्री कृपाल जी महाराज के भिंड से लौटते समय भिंड...
मुंगेर। बिहार के अररिया में इस बार एक पुलिसकर्मी को पीट-पीट कर मार दिए जाने की खबर सामने आ रही है। प्राथमिक सूचना में बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान उनपर यह हमला हुआ। मृतक 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार की रात यह घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान उनसे हाथापाई हुई थी और गिर जाने पर चोट से मौत की जानकारी है। राजीव रंजन फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई