मध्य प्रदेश के कई जिलों में छाएंगे बादल,  पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से तापमान में आएगी गिरावट

  • Share on :

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रहे गर्मी के तेज अहसास से थोड़ी निजात मिली है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण कई जिलों में बादल भी बने हुए हैं। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। आज भोपाल ग्वालियर में बादल छा सकते हैं जबकि इंदौर उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोन सरकुलेशन एक्टिव है।वही उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलने देखा जा रहा है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
प्रदेश की प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 14.4, ग्वालियर में 14.8 इंदौर में 16.8 पचमढ़ी में 11.5 राजगढ़ में 14.6 उज्जैन में 145 मंडला में 13.6 जबलपुर में 14.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। भोपाल के तापमान के बारे में बताया गया है कि यहां मौसम में बादल छाए रह सकते हैं।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
गुरुवार को पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। सबसे ज्यादा 34 डिग्री खरगोन में दर्ज किया गया। वहीं, सिवनी, मंडला, गुना, खंडवा और रतलाम में पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया। दमोह, खजुराहो, सागर, धार, नर्मदापुरम में तापमान 31 डिग्री या इससे अधिक ही दर्ज किया गया। भोपाल में 31.6 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.8 डिग्री और उज्जैन में 31.4 डिग्री रहा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, शुक्रवार से पारे में गिरावट होने लगेगी। गुरुवार को मुरैना और भिंड में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और शनिवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसके बाद 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ सकता है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper