कांग्रेस का राज्यसभा दांव: सिंघवी को तेलंगाना और फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से दोबारा मौका
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट
तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।
साभार अमर उजाला

