दशहरा मैदान पर 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 'सबके राम' महोत्सव में नजर आएंगी विभिन्न राज्यों की संस्कृति।

  • Share on :

ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर ।  दशहरा मैदान स्थित 'अवध लोक' पर 30 मार्च से 6 अप्रैल तक जन जन के आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर आयोजित 'सबके राम' कार्यक्रम में अनेक दिव्य आयोजन होंगे। बंगाल से आए 60 कलाकारों ने यहां करीब 25 हजार वर्गफुट में अयोध्या में निर्मित भव्य रामलला मंदिर की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति का निर्माण किया है, जिसके दर्शन यहां प्रतिदिन सुबह 7 से रात 11 बजे तक अयोध्या से लाई गई पवित्र रज एवं सरयू नदी के पावन जल के साथ होंगे। इसी तरह श्रीराम महायज्ञ का दिव्य अनुष्ठान भी विद्वान आचार्यों के निर्देशन में होगा। महोत्सव में प्रतिदिन सायं 6 बजे रामगीत धुन, सायं 7 बजे आरती एवं रात 8 बजे से प्रख्यात कलाकारों एवं रंगकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण के प्रमुख केन्द्र होंगे। 
'सबके राम' लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा पंकज अग्निहोत्री ने आज पत्रकारों को 'अवध लोक' में निर्मित यज्ञशाला, अयोध्या के भव्य रामलला मंदिर एवं अन्य तैयारियों का अवलोकन कराते हुए बताया कि 30 मार्च को सुबह 10 बजे हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ भगवान श्रीराम के जयघोष, गुड़ी के पूजन एवं तदपश्चात श्रीराम महायज्ञ तथा बंगाल के कलाकारों द्वारा एक माह के लगातार परिश्रम के साथ निर्मित अयोध्या के भव्य रामलला मंदिर की प्रतिकृति के दर्शनों के साथ होगा। अयोध्या की पवित्र माटी एवं सरयू नदी के निर्मल जल के दर्शन भी यहां आम श्रद्धालु सुबह 7 से रात 11 बजे तक कर सकेंगे। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। जो लोग किसी कारण से यज्ञ में नहीं बैठ पा रहे हैं, उनके लिए भी सर्व विजय मंत्र पंजीयन के उपरांत उपलब्ध रहेगा। बंगाल के 60 कलाकारों ने रामलला के मंदिर का जो मॉडल यहां तैयार किया है उसमें राम दरबार की स्थापना की गई है। प्रतिदिन संध्या को 7 बजे शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि यहां प्रख्यात संतों एवं धर्माचार्यों के साथ महाआरती का पुण्य लाभ उठा सकेंगे। आम लोगों के लिए यह मंदिर सुबह 7 से रात 11 बजे तक निःशुल्क खुला रहेगा। शहर के किन्त्रर समाज के बंधु भी यहां आरती करेंगे।
परिवार सहित मेले का आनंद अवध लोक में परिवार सहित आने वाले बंधुओं के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ ही बच्चों के लिए झूले, चकरी, आईस्क्रीम, कुल्फी, लिट्टी चोखा, पूड़ी-श्रीखंड, पूरणपोली, पानीपुरी सहित विभित्र प्रकार के व्यंजन भी किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे। करीब 50 स्टाल इन व्यंजनों के लगाए गए हैं।
परिसर की सुरक्षा सम्पूर्ण मेला स्थल पर 250 सुरक्षा गार्ड एवं क्लोज सर्किट टीवी लगाए गए हैं। आयोजन सभी सनातन धर्मी बंधुओं एवं परिवारों के लिए पूरी तरह निःशुल्क एवं निर्धारित समय में खुला रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper