दिल्ली वोटर लिस्ट अपडेट: 47 लाख से अधिक नाम हटने के बाद केवल 5% लोगों ने ही नए आवेदन किए, 4 दिसंबर को आएगी फाइनल सूची

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली में 31 अगस्त को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए नामों की संख्या और नाम जुड़वाने का आवेदन करने वालों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया है। 31 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच ढाई लाख लोगों ने फॉर्म 6 वाले आवेदन किए हैं जो हटाए गए नामों का केवल 5.27 फीसदी हिस्सा है। एसआईआर के दौरान 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 4.76 मिलियन (47.6 लाख) नाम हटा दिए गए थे। जिन लोगों ने फॉर्म 6 यानी नाम जुड़वाने का आवेदन किया है , उनमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिमी दिल्ली से और सबसे छोटा हिस्सा नई दिल्ली से आया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस की ओर से बताया गया है कि, 22 अक्टूबर तक फॉर्म 6 के कुल 250,754 आवेदन मिले। इनमें से 20 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच, 158,470 लोगों ने आवेदन किए। आवेदन करने वालों में नए वोटर और वे लोग शामिल हैं जिनके नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हटा दिए गए थे। है। इसके अलावा, 31 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले भी 'फॉर्म 6' के 212,400 आवेदन मिले थे।
सीईओ ऑफिस ने बताया है कि जांच के दौरान 33 लाख लोगों के नाम फ्लैग किए गए थे। ये वे लोग थे जिनका या तो 2002 की वोटर लिस्ट से कोई लिंक नहीं था या उनके डेटा में गड़बड़ी पाई गई थी। इनमें से भी 29.5 लाख मामलों को भी सुलझा लिया गया है। ये नाम अब फाइनल वोटर लिस्ट का हिस्सा रहेंगे। अगर कोई फॉर्म 7 भरकर इन पर आपत्ति दर्ज करता है तो इनकी दोबारा जांच की जाएगी। सीआईओ कार्यालय ने बताया है कि सभी आवेदनों का निपटारा 30 नवंबर तक कर दिया जाएगा। इसके बाद 4 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper