'धुरंधर 2' का ग्लोबल धमाका: रणवीर सिंह ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, विदेशों में कमाए 209 करोड़

  • Share on :

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड में इंडिया से विदेशों तक खूब धमाल मचाया. भारत में तो 'धुरंधर 2' ने हिंदी सिनेमा के सारे टॉप बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ ही डाले हैं. ओवरसीज मार्केट में भी दर्शकों ने इस फिल्म के लिए ऐसा क्रेज दिखाया है कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. लेकिन मिडल ईस्ट में रिलीज ना मिलना 'धुरंधर 2' के रास्ते का स्पीड ब्रेकर बन रहा है.
भारतीय फिल्मों ने इससे पहले खाड़ी देशों (GCC) में जमकर थिएटर्स भरे हैं. इसलिए लगभग हर बड़ी फिल्म की धुआंधार कमाई में GCC मार्केट से कलेक्शन का बड़ा रोल रहा है. लेकिन 'धुरंधर 2' वहां नहीं पहुंची है, जिसकी वजह से फिल्म विदेशों में कमाई के टॉप रिकॉर्ड से थोड़ा सा चूक गई है.
विदेशों में 'धुरंधर 2' का क्रेज अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक खूब नजर आया. इन देशों में रणवीर की फिल्म ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन तक पहुंचते-पहुंचते काफी गणित खर्च होगी. पर 'धुरंधर 2' का टोटल ओवरसीज कलेक्शन सामने आ गया है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ने कुल 22.40 मिलियन डॉलर (करीब 209 करोड़ भारतीय रुपये) का कलेक्शन कर डाला है.
इस धुआंधार कमाई के साथ 'धुरंधर 2' ने इंडियन फिल्मों के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड ओवरसीज कलेक्शन दर्ज किया है. इससे आगे दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपने समय में ओवरसीज कलेक्शन के खूब रिकॉर्ड बनाए— 'पठान' और 'बाहुबली 2'. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ओपनिंग वीकेंड में शाहरुख खान की 'पठान' का ओवरसीज कलेक्शन 26 मिलियन डॉलर था. इसने 'बाहुबली 2' को पछाड़कर टॉप रिकॉर्ड बनाया था. प्रभास की एपिक ने ओपनिंग वीकेंड में ओवरसीज से करीब 22.5 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper