पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल भाजपा में शामिल

  • Share on :

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी हिस्सा लिया था।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंह चुके हैं।  
कांग्रेस के इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
सुरेश पचौरी के साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस छोड़कर में भाजपा आए इन सभी नेताओं को टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
पचौरी का कोई ज्यादा जनाधार नहीं : कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया
कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया का कहना है कि कांग्रेस ने सुरेश पचौरी को बड़ा नेता बनाया है। वह गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। संघर्ष के दौर में अगर छोड़कर जाना चाहते हैं तो जाएं, सुरेश पचौरी का कोई बड़ा आदर नहीं है। पिछली बार लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने लड़ने से मना कर दिया था। उनका कोई ज्यादा जनाधार नहीं है। 
राहुल गांधी महात्मा गांधी जी की इच्छा पूरी करेंगे : शिवराज
वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब महात्मा गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।
गजेंद्र के शामिल होने से धार के बादल सकते हैं समीकरण
भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें होल्ड रखी गई हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। साल 1989 में वह मनावर सीट से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह 1990-92 तक विधायक रहे और तीन बार के सांसद हैं। 1998 और 2009 के धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper