पिछोर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  के जन्मदिवस पर मरीजों को किये फल तथा कपडे वितरण

  • Share on :

दैनिक रणजीत संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी) पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निर्देशन में 01जनवरी 2025 बुधबार को नए वर्ष पर  केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिवस मनाया गया!
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निर्देशन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिवस  उनके छोटे पुत्र दिनेश कुमार लोधी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में पहुंचकर सभी लोगों के बीच मनाया गया! जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरण किए तथा इसके साथ ही सभी मरीजों के साथ साथ बच्चों को भी गर्म कपड़े वितरित किए गए! इस मौके पर पिछोर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा, विधायक के निज सहायक, महेश लोधी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन लोधी (मुखिया), पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिगोपाल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गौरव मिश्रा, मंडल महामंत्री मुकेश पंसारी,सुरेश भार्गव, नगर परिषद पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम सोनी, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper