अवैध गिट्टी परिवहन करते हाइवा डंपर वाहन किया जब्त

  • Share on :

पोहरी एसडीएम ने चेकिंग के दौरान वैध दस्तावेज न मिलने पर की कार्रवाई
शिवपुरी जिला ब्यूरो हेमंत भार्गव
शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक गिट्टी से भरे हाइवा डंपर को अवैध परिवहन के मामले में जब्त कर लिया है। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी श्री जेपी गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पोहरी क्षेत्र में बीते कई दिनों से अवैध रेत और गिट्टी परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके तहत गतदिवस एसडीएम पोहरी श्री जेपी गुप्ता ने क्षेत्र में भ्रमण व वाहन चेकिंग की। इसी दौरान शिवपुरी रोड की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर को मचाखुर्द के पास स्थित गोदाम के सामने रोका गया और उसके वैध कागजातों की जांच की गई। मौके पर मौजूद वाहन चालक पूछताछ के दौरान वाहन से संबंधित कोई भी संतोषजनक दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच के दौरान वैध कागजात न मिलने पर एसडीएम जेपी गुप्ता द्वारा गिट्टी से भरे हाइवा डंपर को अवैध परिवहन मानते हुए तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को पोहरी थाना परिसर में सुपुर्दगी के तौर पर रखवाया गया। 
इस संपूर्ण कार्रवाई के उपरांत एसडीएम पोहरी श्री जेपी गुप्ता द्वारा मौके की पूरी स्थिति और बाद में प्रस्तुत की गई ई-टीपी को संलग्न करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper