देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता में फिर नंबर वन बना, एमपी स्वच्छ राज्यों में दूसरे स्थान पर

  • Share on :

इंदौर।   देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता में एक बार फिर अव्वल बन गया है। इंदौर को इस बार सूरत के साथ संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला है। लगातार 7वीं बार स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन बनने वाला शहर बन गया है। गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति कुछ ही देर में इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, सांसद-महापौर मौजूद हैं।
साल 2017 से स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर जिला प्रथम आ रहा है। पिछले साल तक 125 पुरस्कार दिए जाते थे। वहीं, इस साल 80 पुरस्कार वितरित होंगे। पुरस्कार लेने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष अश्विनी शुक्ला भी मौजूद रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में फिर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बने रहने की दौड़ में बाजी मारी है। नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम मोहन यादव को अवार्ड सौंपा। गुजरात के शहर सूरत को भी सबसे स्वच्छ शहर के अवार्ड से नवाजा गया। एमपी के 6 और छत्तीसगढ़ के पांच शहरों को अवार्ड मिले हैं। वहीं, भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला है। वहीं मध्यप्रदेश के अमरकंटक, महू और बुधनी को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है।
साभार अमर उजाला, 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper