दहशत में निवेशक: सेंसेक्स 2400 अंक तो निफ्टी 700 अंक टूटा, बाजार खुलते ही मची भारी तबाही

  • Share on :

नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए सप्ताह के पहला कारोबारी दिन सोमवार बेहद खराब साबित हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए. बीएसई का सेंसेक्स जहां 2400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं निफ्टी में भी 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. इस क्रैश के चलते बाजार की ओपनिंग होने के बाद महज पांच मिनट में ही निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियां का मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी BSE MCap गिरकर करीब 436 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. 
सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी बिखरते हुए चले हए. BSE Sensex पिछले कारोबारी बंद 78,918.90 की तुलना में फिसलकर 77,056.75 पर खुला और पांच मिनट से भी कम समय में ये 2400 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 76,424 के स्तर पर आ गया. वहीं NSE Nifty पिछले बंद 24,450 की तुलना में गिरकर 23,868 पर ओपन हुआ और देखते ही देखते 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 23,697 पर आ गया.
Stock Market Crash होने से शेयर बाजार में निवेश करने वालों को हुए नुकसान का आंकड़ा देखें, तो बीते शुक्रवार यानी 06 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरावट के बाद 449 लाख करोड़ रुपये के आसपास था. लेकिन सोमवार को शुरुआती पांच मिनट की गिरावट के दौरान ही ये भर-भराकर टूटा और गिरते हुए 436 लाख करोड़ रुपये के नीचे पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो इन पांच मिनटों में ही निवेशकों की करीब 13 लाख करोड़ रुपये की रकम डूब गई. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper