मुख्यमंत्री शिवराज बोले- जनता के आक्रोश के चलते रद्द करनी पड़ी रैली

  • Share on :

भोपाल। जनता में आक्रोश है, सनातन का अपमान किया है। डेंगू मलेरिया बोला गया है। सनातन का अपमान एमपी की जनता सहन नहीं करेगी। ये समझ लें कि हमारी आस्था पर चोट की है। यह हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। कई आए कई चले गए सनातन हमेशा रहेगा। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने भोपाल में INDIA गठबंधन की होने वाली पहली रैली के कैंसिल होने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश है, इसलिए इन्होंने अपनी रैली केंसिल कर दी है। जनता इन्हें छोड़ेगी नहीं। सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी लीडरशिप में दम नहीं है। भाजपा में जहां भी चुनाव होते हैं, सभी काम में लग जाते हैं। लेकिन कांग्रेस में लट्ठम लट्ठ मचा हुआ है। आपस में लड़ रहे हैं, किसका फोटो लगे किसका नहीं। वहीं, हमारे केंद्रीय गृहमंत्री आ रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं, भाजपा में सभी एकजुट हैं। 
मुख्यमंत्री यहां कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने पहुंचे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत नवनियुक्त 925 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग के इंजीनियर्स, कृषि विभाग के सहायक संचालक, किसान कल्याण और कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन और डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper