कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

  • Share on :

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। पंकज धीर, असरानी और सतीश शाह जैसे दिग्‍गजों के बाद हिंदी सिनेमा की सम्मानित और बेहतरीन एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है। वह 98 साल की थीं। बताया जाता है कि उम्र संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की वजह से उनकी जान गई है। हालांकि, परिवार ने फैंस और लोगों ने निजता का खयाल रखने की अपील की है। कामिनी कौशल का भारतीय सिनेमा में 7 दशक से अधिक लंबा करियर रहा है। वह आखिरी बार आमिर खान की फिल्‍म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कामिनी कौशल के निधन की पुष्‍ट‍ि की है। उन्‍होंने परिवार के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि दिग्‍गज एक्‍ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका परिवार बेहद लो-प्रोफाइल जीवन में भरोसा रखता है, इसलिए फैमिली ने प्राइवेसी का सम्‍मान करने की अपील की है। कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी, 1927 को ब्रिट‍िश भारत के लाहौर में हुआ था। वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। उनके पिता लाहौर स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में बॉटनी के प्रोफेसर थे। वह प्रोफेसर शिव राम कश्यप की पुत्री थीं, जिनहें भारतीय वनस्पति विज्ञान का जनक माना जाता है। कामिनी कौशल ने साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसने कान फिल्म समारोह में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता और पाल्मे डी'ओर पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बनी रही।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper