लोकसभा चुनाव : कांग्रेस मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं को भी लड़ा सकती है

  • Share on :

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है। प्रदेश के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव में अपनी तरफ से दावेदारी नहीं कर रहे है, लेकिन राहुल ने नेताओं को यात्रा के दौरान संकेत दिए है कि बड़े नेताओं को भी मैदान संभालना होगा।
न्याय यात्रा के समापन के बाद टिकटों पर फैसला होगा। मध्य प्रदेश से न्याय यात्रा सात मार्च के बाद राजस्थान जाएगी। उज्जैन में न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह से चर्चा की।
पिछले लोकसभा चुनाव मेें भी कांग्रेस ने बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कहा था, तब नाथ मुख्यमंत्री थे, इसलिए छिंदवाड़ा सीट से उनके बेटे नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था। भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा था,लेकिन वे हार गए थे।
ये नेता लड़ सकते है चुनाव
मध्य प्रदेश की 29 सीटों के टिकट तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह,अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ को कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है। 15 मार्च तक कांग्रेस टिकट घोषित कर सकती है। उधर भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर टिकट तय कर दिए है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper