महाकुंभ फेम मोनालिसा का डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप: 'फिल्म के बहाने लड़कियों से करते हैं छेड़छाड़'

  • Share on :

महाकुंभ से रातोरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने स्टार बनाया. अपनी फिल्म  'द डायरी ऑफ मणिपुर' में हीरोइन लिया, एक्टिंग की ट्रेनिंग दी. लेकिन फरमान खान की दुल्हन बनने के बाद मोनालिसा के तेवर ही बदल गए हैं. मोनालिसा की शादी को उनके परिवार और सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का नाम दिया. इस रिश्ते पर सवाल उठाए. इस पूरे विवाद पर मोनालिसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा को आड़े हाथों लिया. मोनालिसा ने अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड जैसा गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. जब उन्होंने परिवार को इस बारे में बताया, विरोध किया, तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. उल्टा मोनालिसा को चुप रहने को कहा. केरल में मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा- मेरे और फरमान के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा है, वो है सुसाइड. अगर दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे. इसके अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है. खुलेआम हमें काटने, मारने की धमकियां मिल रही हैं. हमारे पोस्टर जलाए जा रहे हैं. मैं सब सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि वो हमें सपोर्ट करें. इसके बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- जो सनोज मिश्रा कह रहे हैं कि मुझे मोनालिसा का नाम लेते हुए शर्म आ रही है, वो मेरी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेगी. मुझे खुद उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना है. क्योंकि वो बेहद घटिया इंसान हैं. उनका नाम लेते हुए मुझे शर्म आ रही है. मुझे गंदा महसूस हो रहा है. वो छोटी-छोटी लड़कियों को फिल्म का झांसा देकर छेड़छाड़ करता है. वो वादा करता है कि मैं आपको ये फिल्म दूंगा. वो रोल दूंगा. वो फिल्मों के नाम पर गलत काम करता है. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper