महिंद्रा ने नए डिज़ाइन, बेहतरीन इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश की नई बोलेरो रेंज

  • Share on :

ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो और बोलेरो नियो की नई रेंज लॉन्च की है। नई बोलेरो की कीमत ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख तक और बोलेरो नियो की कीमत ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।
महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी नलिनीकांत गोलागुंटा ने प्रेसवार्ता में कहा कि बोलेरो भारत की सबसे मज़बूत और भरोसेमंद एसयूवी में से एक है, और नई रेंज को नए भारत की गतिशील जरूरतों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है।25 साल की विरासत और 16 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ बोलेरो आज भी शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों तक, मजबूती और विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।
नई बोलेरो में नया बोल्ड डिज़ाइन, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, लेदरेट सीटें, 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और राइडफ्लो सस्पेंशन तकनीक दी गई है। वहीं नई बोलेरो नियो में नई ग्रिल, 22.8 सेमी टचस्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और एमहॉक100 इंजन के साथ बेहतर आराम व प्रदर्शन का संयोजन है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper