भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विश्राम बाग में मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
इंदौर 11 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विश्रम बाग में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि महिलाओं ने गिल्ली डंडा, रस्साकशी, चेयर रेस व साथ ही अन्य खेल खेलकर त्योहार का आनंद लिया। खेल में प्रथम आने वाली महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए ।नगर उपाध्यक्ष श्रीमती वृंदा गौड़ ने बताया कि नगर पदाधिकारी बहनों ने महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगातार उपहार भी दिए। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर महामंत्री श्रीमती कंचन गिदवानी ने किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा , श्रीमती अंजू मखीजा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बापट ताई, श्रीमती वीणा वर्मा,श्रीमती ज्योति तोमर , श्रीमती विमला मनाग्रे ,श्रीमती सुषमा पटेल एवं सुश्री सुधा सुखयानी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

