संविधान को साक्षी मानकर किया दाम्पत्य जीवन की शुरुआत

  • Share on :

गांव में हुई एक अनूठी पहल 

शिवकुमार राठौड़

कसरावद. कसरावद तहसील के ग्राम भोपाड़ा में शुक्रवार को एक अनूठी पहल कर शादी समारोह संपन्न हुआ, न सात फेरे न सात वचन, संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह, दुल्हा दुल्हन ने स्टेज पर महामानव तथागत गोतम बुद्ध, संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर  के छाया प्रति पर माल्यार्पण कर उपासिका मनीषा, काजल और उपासक राम, कारण ने सपथ लेकर विवाह किया।
उपासीका मनीषा, काजल ने बताया कि यह एक नई पहल हैं, जिसको करने के लिए काफ़ी संघर्ष करने पर ही अंजाम दिया जाता है, चली आई परंपराओ से हट कर नई पहल से करना काफ़ी संघर्शील होता है।
आगे उन्होंने ने बताया कि आज हम जो कुछ भी है संविधान निर्माता के बदौलत है, हमे उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए।
बुद्ध वंदना और सविधान की शपथ रामटेके और संतोष पंचोली ने दिलवाई।
भमोरिया ने इस नई पहल पर हर्ष जताया और सभी का आभार व्यक्त किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper