रात्रि गस्त अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

  • Share on :

आज रात्रि मे एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त का निरीक्षण किया एवं थाना पिछोर का औचक निरीक्षण किया 

दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल

रात्री के समय पुलिस रात्रि गस्त मे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 08-09.01.2025 की रात्री मे एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा रात्री गस्त मे लगे समस्त बल को चैक किया एवं मुस्तेदी के साथ गस्त करने हेतु निर्देशित किया । रात्री के समय मे ही एसडीओपी पिछोर के द्वारा थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया । एसडीओपी पिछोर द्वारा थाना पिछोर पहुंचकर थाने के रजिस्टरों को चैक करते हुये थाने पर की जाने बाली कार्यवाहीयों का जायजा लिया व गस्त मे लगे बल को महत्वपूर्वण बिंदुओं पर निर्देश दिये । एसडीओपी पिछोर द्वारा थाना पिछोर पर निम्न बिंदुओं को चैक किया । 
1. थाना पर एचसीएम उपस्थित मिले थाना भ्रमण किया साफ-सफाई अच्छी पाई गई ।
2. थाना की हवालात चैक किया कोई आरोपी नहीं पाया गया न ही कोई व्यक्ति थाना पर बैठा पाया गया । 
3. थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टर अपराध, मर्ग, गुम इन्सान, मेडीकल , गुण्डा, निगरानी रजिस्टर चैक किए गए ।
4. थाना पर लम्बित अपराधो की समीक्षा किया चालान एवं लम्बित मर्ग, गुम इन्सान, माल निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए ।
5. थाना पर लम्बित गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए ।
6. सी सी टी एन एस चैक किया गया एवं निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज करवाई गई ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper