ED की रडार पर नुसरत जहां: सॉल्ट लेक कार्यालय में दस्तावेजों के साथ हुईं पेश

  • Share on :

कोलकाता। अभिनेत्री से राजनेता बनी नुसरत जहां बुधवार सुबह ईडी के दफ्तर में पेश हुईं। वह कोलकाता के बाहरी इलाके में सॉल्ट लेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में अपने पति यश दासगुप्ता के साथ पहुंचीं। नुसरत जहां को ईडी ने राशन वितरण मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। नुसरत जहां अपने पार्टनर और को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ बुधवार सुबह 10.45 बजे सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस कॉम्प्लेक्स में ईडी के दफ्तर पहुंचीं। देर शाम तक वह दफ्तर में ही पूछताछ के दायरे में रहीं। वह अपने साथ कई ऐसे दस्तावेज लाई थीं, जिन्हें ईडी के जांच अधिकारियों ने उनसे लाने के लिए कहा था।
सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में जहां ने एजेंसी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने की इजाजत मांगी थी क्योंकि बुधवार को उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में रहना था। हालांकि, ईडी ने उनकी इस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसके बाद आखिरकार बुधवार को वह ईडी के सॉल्ट लेक स्थित दफ्तर पहुंचीं।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper