पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन, व्यापारियों को किया गया जागरूक

  • Share on :

पंडित खेड़ा, आज शाम 5:00 बजे पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ द्वारा व्यापारियों को जागरूक करने हेतु एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा काशीराम तिराहे से प्रारंभ होकर पंडित खेड़ा बेसिक विद्यालय तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में व्यापारी भाइयों और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी आनंद सेन बौद्ध, उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह, संरक्षक कृष्णा 
तिवारी, मंत्री विनय कुमार, राजकुमार शर्मा, नंद गोपाल यादव, अजय रावत, संगठन मंत्री सोनू विश्वकर्मा, अनिल कुमार पाल, कुलदीप सिंह , मनजीत जी एवं कानूनी सलाहकार विपिन कुमार यादव शामिल रहे।
पदयात्रा के दौरान “स्वदेशी अपनाओ देश 
बचाओ” का नारा गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर देश की आर्थिक स्वतंत्रता में योगदान दें। यह पदयात्रा "स्वदेशी जन जागरण अभियान" का हिस्सा रही, जिसका 
उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा:
"आज का व्यापारी केवल मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में व्यापार करता है। जब हम स्वदेशी को अपनाएंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा।"
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा। पंडित खेड़ा में यह आयोजन व्यापारियों के बीच एक नई चेतना और ऊर्जा का संचार करता नजर आया।

मोहम्मद आसिफ रिपोर्ट लखनऊ

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper