शहर के प्रशांत महंत को सुयश

  • Share on :

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 26 और 27 सितंबर 2026 तक टेबल टेनिस ओपन टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में संपन्न हुई इन स्पर्धाओं में शहर के खिलाड़ी प्रशांत महंत ने 55 प्लस आयु समूह में सेमीफाइनल में भारत के नंबर वन रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी प्रशांत खिरवड़कर (भोपाल) को 3/2  से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में महंत ने प्रभाकर राव (रतलाम) को 3/2 से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला जीता। राज्य स्तरीय एक अन्य स्पर्धा के बाद महंत फरवरी में जयपुर होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper