गायत्री शक्तिपीठ पिछोर में होने वाले 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन महायज्ञ की तैयारी पूर्ण

  • Share on :

भव्य कलशयात्रा के साथ आज होगा शुभारंभ 

दैनिक रणजीत टाइम्स  संवाददाता जगदीश पाल

पिछोर (शिवपुरी) पिछोर नगर में गायत्री शक्तिपीठ पर होने जा रहे 24 कुंडीय महायज्ञ का शुभारम्भ आज शुक्रवार 10 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजिका गायत्री ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी लोधी ने बताया कि पिछोर के गायत्री शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय महायज्ञ एतिहासिक होने जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को भव्य कलशयात्रा व झांकियों के साथ चल समारोह निकाला जायेगा। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा, चांदनी चौक, खटकयाना मुहल्ला, राजामहादेव, काली माता मंदिर, बडा बाजार , डांक वंगला, बस स्टैण्ड होते हुये आयोजन स्थल गायत्री मंदिर वापस पहुचेगी। कलश यात्रा का पूरे नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ नगर में स्वागत होगा। वहीं 11 जनवरी केा देवपूजन, प्रज्ञायोग, ब्यायाम, एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे। साथ ही 12 जनवरी को सामूहिक जप एवं गायत्री महायज्ञ, कथा प्रवचन व संकल्प दीप महायज्ञ सम्पन्न होगा। अंतिम दिवस 13 जनवरी सोमवार केा सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, सामूहिक शिवाभिषेक, गायत्री महायज्ञ एवं देव विदाई के साथ पूर्णाहूति का आयोजन होगा। अंतिम दिवस को महापूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण किया जावेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper