भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले प्रधानमंत्री : 'बच्चों की परीक्षा के कारण देरी से पहुंचा'
भोपाल। भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की असुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोविंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है
इससे पहले सीएम मोहन यादव ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की। पीएम नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट में देसी-विदेशी डेलीगेट्स और उद्योगपतियों के साथ मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च कीं। कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म "मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं" का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म "इंडिया ग्रोथ स्टोरी" का भी प्रदर्शन भी किया गया।
इस मौके पर वीडियो मैसेज में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे सन 2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये जो 24-25 फरवरी तक चलेगी। समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
सीएम बोले- हमारा लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना
भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी है। जीआईएस भोपाल की पुरानी छवि को भी बदलेगा। भोपाल के इतिहास में गैस त्रासदी दिखाई देती है। संभावनाओं के अनंत आकाश में आशाओं की ज्योत जलाते हैं तो सभी के आंगर रोशन होते हैं। यही हमारी विरासत भी है। हमारा लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए विकसित मध्यप्रदेश बहुत जरूरी है। आगामी पांच वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की है। ये उज्जैन, जबलपुर शहडोल ग्वालियर आदि शहरों में हुई है।
देश के बड़े शहरों में भी रोड शो भी किए गए हैं। विश्व के बड़े देशों में भी हमने मध्यप्रदेश की खासियत को बताया। एमपी में निवेश के बारे में जानकारी दी है। हम 18 नई नीतियां लेकर आएं हैं, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है। इन नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम भी पारित किया गया है। एमपी ने 2025-26 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हम अलग-अलग तरह की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। एमपी में जल, जमीन समेत उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है।
आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, पार्क भी बनाए जा रहे हैं। यहां पर पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। कई पर्यटक स्थल विकसित किए जा रहे हैं। वन्य जीव पार्क भी पर्यटन को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे लिए सभी तरह के निवेशक अतिथि है। हम सभी पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। एमपी में चार मिशन शुरू किए गए हैं। इसमें सभी विभागों के बीच तालमेल बनाने के लिए काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की है। इससे बुंदेलखंड समेत सभी जगह पानी की उपलब्धता होगी।
साभार