मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ संपन्न

  • Share on :

दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल

 खनियाधाना! तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी शिवम उपाध्याय ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग समय-समय पर मतदाता सूची का अद्यतन करता है इस क्रम में अभी हाल ही में नवीन युवाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाये गये थे मृत एवं शिफ्टिंग के नाम हटाए जाने के   उपरांत आज दिनांक 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है
 जिसमें आज नगर खनियाधाना के समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केदो  पर एकत्रित हुए, नागरिकों की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया! खनियाधाना नगर भाग संख्या 220 से 230 तक के बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सूचियों का अंतिम  प्रकाशन किया !

 खनियाधाना नगर में बूथ क्रमांक और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों की जानकारी निम्नलिखित है:

- बूथ क्रमांक 220 - ऋषभ जैन
- बूथ क्रमांक 222 - कैलाश नारायण अहिरवार
- बूथ क्रमांक 223 - प्रवीण सोनी
- बूथ क्रमांक 224 - दिनेश अहिरवार
- बूथ क्रमांक 225 - रमेश कोहली
- बूथ क्रमांक 226 - मनोज कोली
- बूथ क्रमांक 228 - सरमन वंशकार
- बूथ क्रमांक 229 - विनोद सेन
- बूथ क्रमांक 230 - आशीष साहू

मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे  25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने पर अपने संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करें और अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper