रांची NIA ने रतलाम एटीएस के साथ आतंकी संगठन ISIS से जुड़े संदिग्ध युवक को पकड़ा

  • Share on :

रतलाम। रांची एनआईए ने रतलाम एटीएस के साथ मिलकर आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने आलोट के खजूरी देवड़ा गांव से 21 वर्षीष युवक राहुल सेन को गिरफ्तार किया है। रांची में NIA ने हाल ही में फहजान अंसारी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके ISIS से सीधे संबंध हैं। फहजान की निशानदेही पर ही NIA रांची ने रतलाम में दबिश देकर राहुल को पकड़ा है। एनआईए ने रतलाम पुलिस, एटीएस के साथ मिलकर इस युवक को गिरफ्तार किया है।
आलोट से पकड़ाए राहुल के फहजान से सीधे संबंध हैं। दोनों इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़े हुए हैं। NIA ने राहुल के पास से ISIS का झंडा, चाकू और एक सिम भी बरामद की है। राहुल सोशल मीडिया पर उमर नाम से अकाउंट बनाकर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था। राहुल के  इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यूट्यूब पर भी चैनल मिले हैं। पुलिस राहुल के लोकल कनेक्शन तलाश रही है। साथ ही आतंकी संगठन से कब जुड़ा और उसके मंसूबे क्या थे इसकी जांच में रतलाम पुलिस जुटी है। 
राहुल खजूरी देवड़ा गांव में मजदूरी का काम करता है। उसने इंस्टाग्राम पर एक से ज्यादा आईडी बना रखी हैं। वह राहुल सनातनी व उमर के नाम से भी इंस्टाग्राम आईडी चलाता है। इस पर वह हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करता था। राहुल के पिता आलोट में सैलून चलाते हैं।
रांची एनआईए ने राहुल सेन को आलोट स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में एनआईए पता लगाने का प्रयास करेगी कि राहुल और किस संगठन से जुड़ा है और क्या गतिविधियां संचालित की जा रहीं थीं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper