गलवान पर फिल्म और चीन से कानूनी जंग: सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, जानें क्या है पूरा विवाद
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प की कहानी लेकर आ रहे हैं। इस बीच चीन की एक कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। एक्टर को जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है। एक तरफ जहां 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म पर चीन की सरकार को मिर्ची लगी है, वहीं अब चीन की एक कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है। उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी, 2026 को होनी है। जानिए क्या है पूरा मामला। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए एक निषेधाज्ञा जारी की थी, जिसमें तीसरे पक्ष द्वारा उनके नाम, तस्वीरों, आवाज या इमेज के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाई गई थी। चीनी AI प्लेटफॉर्म ने इस आदेश को चुनौती दी है। यह तर्क देते हुए कि उसकी एआई जेनरेटेड सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दी है और उसने निषेधाज्ञा को रद्द करने का अनुरोध किया है, ताकि वह अपना व्यवसाय जारी रख सके। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने एक्टर को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा, जिसे चार सप्ताह की अवधि के भीतर जमा करना होगा।
साभार नवभारत टाइम्स

