धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्वेता तिवारी का तंज: अभिजीत दिपके से पूछा— पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?

  • Share on :

मुंबई।  नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री के मुद्दे पर भी जवाब मांगा। 
श्वेता तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से सीधा सवाल किया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आखिर कब होगा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दिपके का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दिपके लोगों लोगों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने के बाद अब वे  कैबिनेट के उन सभी मंत्रियों से भी इस्तीफे की मांग कर सकते हैं, जो उनके अनुसार अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper