ग्राम पंचायत सिंहासा में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का सफल आयोजन

  • Share on :

आदित्य शर्मा
8224951278

ग्राम पंचायत सिंहासा में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

शिविर में माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, मातृवंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप जी पटेल (जिला पंचायत सदस्य), मुकेश जी यादव (जनपद सदस्य), नारायण चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत सिंहासा), अर्जुन भीम सिंह राठौड़ (उप सरपंच ग्राम पंचायत सिंहासा) और प्रह्लाद नील (सचिव ग्राम पंचायत सिंहासा) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

जनकल्याण शिविर ने ग्राम वासियों के जीवन में नया उत्साह और भरोसा जगाया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper