मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तहत जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

  • Share on :

कलेक्टर, एसपी ने ग्राम सियासी का का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज विदिशा जिले की ग्यारसपुर जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सियासी पहुंचकर पंचायत कार्यालय में संचालित कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंचायत स्तर पर संचालित निर्माण कार्यों, विकास योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एई एवं एसई को निर्देशित किया कि पंचायत क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा निर्माणाधीन कार्यों के फोटोग्राफ्स संबंधित फाइलों में संलग्न किए जाएं साथ ही पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर एवं एसपी ने किया जनसंवाद
ग्राम पंचायत सियासी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कसवानी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा।इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।अतिक्रमण, पेंशन और नल कनेक्शन की समस्याओं का मौके पर समाधानक्ष जनसंवाद के दौरान ग्राम की महिलाओं ने लगभग 25 वर्षों से शासकीय मार्ग पर किए गए अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने तत्काल तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने एवं ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक बुजुर्ग ग्रामीण ने वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पेंशन राशि उनके अन्य बैंक खाते में जमा हो रही है। संबंधित जानकारी हितग्राही को उपलब्ध कराई गई और मौके पर ही समस्या का समाधान किया गया।
ग्राम मुन्नापुरा के बुजुर्ग आवेदक ने नल-जल योजना के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के एसडीओ को आवश्यक निर्देश देते हुए प्राथमिकता से नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों द्वारा नाली निर्माण, पुलिस संबंधी प्रकरणों, हैंडपंप मरम्मत, आवास योजना सहित अन्य समस्याएं भी रखी गईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper