विदशों में फहरा रहे हैं सनातन का ध्वज
रिपोर्टर - सोनू जोशी
इंदौर। सनातन धर्म का ध्वज संगीतमय भागवत कथा के जरिये दुनियाभर में फहराने का कार्य युवा संत भागवताचार्य गौरव शर्मा कर रहे हैं। इंदौर के महू में जन्मे भागवताचार्य आचार्य गौरव शर्मा दुबई, इंग्लैंड, लंदन, फांस, मॉरिशस में भागवत कथा सुनाते हैं। इनकी भागवत कथा कल से कोदरिया महू में होने जा रही है।
दुनियाभर में सनातन का डंका बजाने वाले भागवताचार्य गौरव शर्मा इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। आपको बता दें कि भागवताचार्य गौरव शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है, ये वो संत हैं, जिन्होंने सनातन धर्म का ध्वज दुनिया भर में फहरा रखा है। विशेष ये है कि 16 बरस की उम्र से ही भागवतजी सुनाना शर्माजी ने शुरू कर दिया था। मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, काशी, बनारस में साधु-संतों से सनातन धर्म की विद्या ग्रहण कर चुके भागवताचार्य गौरव शर्मा जी दुनिया के हर एक देश में कथा करने जाते हैं, दुबई, इंग्लैंड, लंदन फ्रांस में भी शर्मा जी कथा कर चुके हैं। मॉरिशस के मैलोज में इनका आश्रम है। जहां महेश्वर शिव मंदिर है। ऐसे भागवताचार्य की कल से महू के कोदरिया में भागवत कथा होने जा रही है। राधारानी जनकल्याण सेवा समिति इस भागवत कथा की आयोजक है। 15 से 23 जून तक यह भागवत कथा होगी। उदासीन आश्रम कोदरिया के पास होने वाली इस भागवत कथा के लिए भागवताचार्य गौरव शर्मा ने सभी से अपील की है। युवा संत भागवताचार्य गौरव शर्मा के मुख से श्रीमद भागवत सुनने वाले बताते हैं कि आचार्य गौरव शर्मा जब भागवत कथा सुनाते हैं तो ऐसा लगता है कि साक्षात ईश्वर के दर्शन हो गए हो।

