पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर के बीच बाजार औंधे मुंह गिरा

  • Share on :

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने हैं। ऐसे में आज इस बात का पटाक्षेप हो जाएगा कि चुनाव परिणाम बाजार पर क्या असर डालेंगे। फिलहाल पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर के बीच बाजार औंधे मुंह गिर गए हैं।
शेयर बाजार में चुनाव परिणामों के दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के बीच सेंसेक्स पहली बार चुनाव परिणाम के दिन 5000 अंकों से अधिक फिसल गया। शेयर बाजार में चुनावी नजीजों के बीच हाहाकार दिख रहा है। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 5188.93 (6.79%) अंकों की गिरावट के साथ 71,279.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 1,627.10 (6.99%) अंक फिसल कर 21,636.80 पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 425.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पूर्व अब तक बाजार में लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन इतनी बड़ी गिरावट नहीं आई थी। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper