शिव महापुराण का दूसरा दिन संपन्न
हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
जुनेश्वर महादेव कावड़िया में महेश गुरूजी उज्जैन के श्री मुख से शिव महापुराण का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ। गुरुदेव ने कार्तिकेय श्री गणेश भगवान द्वारा माता-पिता की परिक्रमा एवं भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया साथ ही भारतीय सेना के सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की मनोबल बढ़ाया एवं गौ माता के रक्षा पर्यावरण के रक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डालकर देश भक्ति भगवान शिव के भक्ति के गीत प्रस्तुत हुए महा आरती के साथ कथा का विश्राम हुआ इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कावड़िया सुरेंद्र सिंह चिलखी तेज सिंह अरविंद सिंह काबड़िया अर्जुन सिंह मान सिंह व चिलखि गोला कावड़िया ग्यारसपुरा महुडिया आदि गांव के। ग्रामीण जन ने कथा का श्रवण किया।