रोहतास में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

  • Share on :

रोहतास।  रोहतास में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। वहीं दो युवकों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रोहतास थानाक्षेत्र के समहुता गांव के पास की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों दोस्त रविवार मध्य रात्रि बाइक से बाहर से घर लौट रहे थे। अचानक बगल से दूसरी बाइक आ गई। जब तक दोनों बाइक सवार संभल पाते तब तक दोनों गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार लोग जमीन पर गिर गए। इसमें से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper