गमगीन हुईं टीना अंबानी: 'कन्यादान' करने वाली बड़ी बहन को दी अंतिम विदाई, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें

  • Share on :

मुंबई। पूर्व एक्ट्रेस और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपनी बड़ी बहन जर्ना को खो दिया है. बहन को नम आंखों से याद करते हुए टीना ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें वो अपनी बहन को याद करती हुई दिखीं. उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की.  टीना ने बहन संग अपनी अनसीन फोटोज को शेयर किया है. वो पोस्ट में लिखती हैं- मेरी सबसे बड़ी बहन जर्ना, जो कि मेरी दूसरी मां थी, उन्होंने बड़े प्यार से मेरा कन्यादान किया था, उन्होंने मुझे मेरे नए परिवार को सौंपा था लेकिन ये भी सुनिश्चित किया कि मैं हमेशा अपने मूल परिवार का अहम हिस्सा बनी रहूं. वो हमारे यूनिवर्स का चमकता चेहरा थीं, जिनका साथ हमेशा प्यार भरा था. वो अपने ग्रेस, एनर्जी, गर्मजोशी से हम सभी बहनों, हमारे बच्चों और हमारे पोते-पोतियों के लिए इंस्पिरेशन बनती थीं. वो सबकी चहेती थीं. ऊं शांति, मेरी जिया. आपने हमारी जिंदगी में खालीपन छोड़ दिया है. पीढ़ियों तक आपका प्यार विरासत रहेगा. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper