तेलंगाना में टैंड़ूर आरटीसी बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, कई घायल

  • Share on :

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेला मंडल के मिर्जागुड़ा गांव के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार टिपर लोरी ने टैंड़ूर आरटीसी बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बस में कुल 70 यात्री सवार थे। हादसे में 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत चेवेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
चेवेल्ला पुलिस ने कहा कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत खानपुर गेट के पास एक TGSRTC बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हुई। कई यात्री घायल हुए हैं, और अधिक जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है। यह घटना आज सुबह हुई। हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने CS और DGP को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper