सरस्वती शिशु मंदिर में एक साथ, एक स्वर और एक लय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’
करेरा। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल करेरा के प्रांगण में शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, आचार्य-दीदी, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और उपस्थित अतिथियों ने “एक साथ, एक स्वर और एक लय” में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री केशव सिंह जी रावत(जिला कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस) उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री सतीश जी श्रीवास्तव(विद्यालय समिति सचिव),श्री जितेंद्र जी गुप्ता(प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय करेरा),श्री बृजेन्द्र जी वैस(प्राचार्य शासकीय कन्या विद्यालय करेरा),श्री मनोज जी कोठारी(संगीतज्ञ करेरा) श्री उमेश श्रीवास्तव(प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल करेरा),श्री भोगीलाल जी बिलैया,श्री सुरेश जी बंधु, श्री हरीश कुमार भृगुवंशी (प्राचार्य, एम.के. अकैडमी)सहित विद्यालय समिति की कार्यकारिणी के सदस्य श्री सुनील जी भार्गव(समिति सह सचिव),श्री राकेश जी पांडे,श्री रायसिंह जी दंडोतिया एवं श्री अशोक जी दुबे उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत सम्मान विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री विनीत दुबे और श्री धीरज जी रावत(विद्यालय के पूर्वछात्र,समिति सदस्य) ने किया।
अतिथियों का परिचय व कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य श्री उमेश जी श्रीवास्तव ने रखी।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी की भी सहभागिता रही। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।
मां सरस्वती और भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ
सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के पश्चात मां सरस्वती एवं भारत माता का पूजन किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की।
मुख्य वक्ता ने बताया ‘वंदे मातरम्’ और ‘नमामि भारतम्’ का महत्व
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केशव सिंह रावत ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों को ‘नमामि भारतम एवं वंदे मातरम के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी उन्होंने राष्ट्र भावना, देश के प्रति सम्मान तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभावना को अभिव्यक्त करने का माध्यम है जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का गायन करते हैं तो इससे आपसी एकता और सामूहिक चेतना का भाव मजबूत होता है
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता की
अंत में विद्यालय के आचार्य श्री रोशन सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में राष्ट्र प्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की दीदी श्रीमती रूबी भार्गव ने किया।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

