यज्ञों से वायु शुद्ध होकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधरता है
सस्ती 54 पक्षकार की जड़ी बूटी से यज्ञ में आहुतियां समर्पित
निःशुल्क यज्ञायोजन में महिला, पुरूष व बच्चो ने भाग लिया।
09 दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति 01 अक्टूबर को।
गायत्री परिवार का उद्देश्य जन जन से यज्ञ कराना
इन्दौर गायत्री शक्तिपीठ केशर बाग इन्दौर में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैल जीजी के निर्देश पर 09 दिवसीय, 09 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ निःशुल्क किया जा रहा है जिसमें महिला पुरूष व बच्चे भाग लेकर यज्ञीय उर्जा की आत्मसात कर रहे हैं यज्ञ में सस्ती 54 प्रकार की जडी बुटियों से आहुतिया दी जा रही है। गायत्री परिवार के सुत्र संचालक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने आरंभ से ही यज्ञ में कीमती सुगंधित पदार्थों की आहुति डालने से मना दिया था। यज्ञ को सर्व सुलभ बनाने के लिए स्त्री रोग नाशक जडी बुडियो का उपयोग किया जाता है। यज्ञ के आरंभ में केवल 04 आहुतियां शुद्ध घी से समिधाधनम करते समय दी जाती है।
उक्त जानकारी देते हुए सजल तिवारी ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ के केशर बाग रोड़ इन्दौर में कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार प्रातः 08 बजे से निःशुल्क कराया जा रहा है। 01 अक्टूबर को कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति व संस्कार विभिन्न पारियो में होगे। दोपहर 12:30 बजे से भोजन प्रसादी वितरित की जावेगी।
यज्ञ संचालन करते हुए पंडित प्रतीक चर्तुवेदी ने कहा कि यज्ञ सब कामनाओ से पूर्ण करने वाला होता है। यज्ञ के समान के पवित्र कार्य मनुष्यो को कराना चाहिए। यज्ञ करने वालो के वश में देवगण भी रहते है। गायत्री यज्ञ को विद्वानो ने शुभ कार्य माना है।
देवपूजन, नम्रता तिवारी, बलराम राठौर, गुलाब राव, कुसुम श्रीवास्तव, मीनाक्षी कनाडे, रचना कटरे, अशोक उपाध्याय, माधुरी जाधव, श्वेता श्रीवास्तव, कैलाश वर्मा, रानु राठौर, मंजुषा उपाध्याय व महेन्द्र गुप्ता ने किया।
भवदीय
सजल तिवारी गायत्री परिवार ट्रस्ट, केशरबाग, इन्दौर मो.न. 96695768652

