मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर 11 वर्षीय बालक की हुई मौत
प्रदीप सिंह बघेल
अनूपपुर न्यूज
अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में 11 साल के बच्चे सागर बघेल (11) की मौत हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। लांघाटोला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मवेशी लेकर लौट रहा था बच्चा
सागर गुरुवार देर शाम राजेंद्रग्राम से लांघाटोला गांव की ओर मवेशी लेकर जा रहा था। तभी राजेंद्रग्राम की तरफ से आ रहे एक मालवाहक वाहन (MP 65 ZC 6591) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सिर से ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी थी।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बच्चे के परिजनों को दी। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को सुरक्षित मर्चुरी में रखवाया, जहां शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कारकर शव परिवार को सौप दिया गया है।

