51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा निकली, चार दिन तक चलेगा कार्यक्रम

  • Share on :

महू। महू-नीमच रोड स्थित चिनार पार्क कॉलोनी में गायत्री परिवार महू गांव ने 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम 26 से 29 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

महायज्ञ के पहले दिन दोपहर 1 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने कांवड़ में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य को रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। यात्रा के चलते पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

महापुरुषों की झांकियां बनी आकर्षण कलश यात्रा के दौरान अहिल्याबाई होल्कर, रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता और छत्रपति शिवाजी की मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों के माध्यम से नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश दिया गया। चलित झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

महायज्ञ का उद्देश्य इस 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन केवल धार्मिक शांति के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार के लिए भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज में स्वच्छता बढ़ाने, महिलाओं को जागरूक करने और पॉलीथिन का उपयोग बंद करने जैसी जन-जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper