दीनदयाल पुरम चौराहे पर नशे में युवक का उत्पात, एक युवक को काटकर किया घायल

  • Share on :

धरमपुरी/खंडवा। अमलपुरा धरमपुरी निवासी सचिन मालवीया (पिता राजू मालवीया), जो खंडवा में बलून डेकोरेशन एवं शादी-पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता है, द्वारा दिनांक 16-02-2026 को शाम लगभग 6 बजे दीनदयाल पुरम चौराहा स्थित अवंतिका टी स्टाल, होटल सिग्नेचर के बाजू में कथित रूप से शराब एवं नशे की हालत में उत्पात मचाने का मामला सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बिना किसी वाद-विवाद के राह चलते लोगों को अभद्र गालियां दे रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक पर आक्रामक हमला करते हुए उसके हाथ में दांत से काट लिया। घाव इतने गहरे बताए जा रहे हैं कि मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट में रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने का उल्लेख किया गया है।
घटना के समय मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी युवक को वहां से हटाया, अन्यथा पीड़ित को और गंभीर चोट पहुंच सकती थी।
बताया गया है कि घटना के दिन 16-02-2026 को मामला अज्ञात नाम से मेडिको-लीगल केस के रूप में दर्ज हुआ था। वहीं 22-02-2026 को पीड़ित पक्ष द्वारा नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नशे की लत से ग्रस्त युवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर उन्हें नशामुक्ति केंद्र भेजा जाए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper