श्री जय माँ बगीचा वाली धाम पर विशाल 9वी ध्वजा पताका चढाई
करैरा:- नगर मे श्री जय माँ बगीचा वाली धाम के पावन सान्निध्य में विशाल 9वी ध्वजारोहण महोत्सव याञा आज शिवपुरी-झाॅसी रोड काली माता मंदिर से प्रारंभ हुई।
जय माॅ बगीचा वाली धाम के पीठाधीश्वर जीतू भगत जी ने बताया कि हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी विशाल नौ वी ध्वजारोहण महोत्सव याञा आज पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण याञा डी जे बैन्ड बाजो के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिवपुरी झांसी रोड, पुलिस चौकी , बीज भंडार रोड, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब मंशापूर्ण मन्दिर, गाॅधी रोड, पुरानी तहसील, बडा बाजार, चांद दरवाजा होते हुए बाबा का बाग बगीचा मे चारो ध्वजा का पूजन-अभिषेक कर राम राजा सरकार, बगीचा सरकार की ध्वजा पताका चढाई, इसके उपरांत जय माॅ बगीचा वाली धाम पर माई की ध्वजा,भैरव जी की ध्वजा पताका चढाई इसके उपरांत मंदिर प्रांगण मे भजन कीर्तन का दौर चला, इसके उपरांत माई ने सभी भक्तगणो को मार्गदर्शन दीया,ध्वजारोहण याञा का नगर मे जगह जगह स्वागत हुआ।
यह याञा श्री बाल बालाजी जी मंडल,श्री माँ भद्रकाली श्री माँ कंकाली सेवा समिति करैरा के सानिध्य मे सम्पन्न हुई।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

