ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं - सुश्री कौर

  • Share on :

बड़वारा ,कटनी और विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक प्रशिक्षण में हुए शामिल
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से  समृद्ध बनाने और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। राजस्व में वृद्धि करने एवं ग्रामीण क्षेत्र की छुटपुट और बुनियादी मूलभूत समस्याओं के तत्परता पूरक निराकरण हेतु ग्राम पंचायतों का आर्थिक कोष मजबूत होना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने ऑनलाइन संवाद करते हुए ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को दिए जा रहे चरणबद्ध ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान कहीं। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने लोक सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का उद्देश्य आपकी तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए राजस्व वसूली में वृद्धि करना है। उन्होंने जनपद पंचायत बड़वारा और कटनी की ग्राम पंचायतों को अलग-अलग समय पर ओएसआर पोर्टल पर परिवार रजिस्ट्रेशन,टैक्स कलेक्शन के साथ डेटा प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी देते हुए निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर  को विजयराघवगढ़ तथा 3 सितंबर को बड़वारा एवं कटनी की ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को ऑनलाइन और समक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र में उपस्थिति एवं परिचय के उपरांत ऑन सोर्स रेवेन्यू के विषय में चर्चा एवं कर/शुल्क वसूल में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्व श्री पंकज कुमार नामदेव, जनपद पंचायत बड़वारा, कटनी और विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा तेकाम, प्रदीप सिंह, ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायतों  की संपत्तियों परिसंपत्तियों के उपयोग पर संवाद कर उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान सबसे कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत की समीक्षा हुई। ओएसआर पोर्टल प्रैक्टिकल मॉनिटरिंग एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान जग्गी पटेल एवं सपन चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में तकनीकी एवं अन्य आवश्यक जानकारी साझा की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper