धनपुरी में नशीली दवा कोरेक्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

31 शीशियां और मोबाइल फोन जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
साहिल खान
धनपुरी। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धनपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीली दवा कोरेक्स की 31 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को धनपुरी थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवा कोरेक्स लेकर इंडोर स्टेडियम धनपुरी के पीछे खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मोहम्मद जाहिद पिता अजीज, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, दफाई नंबर 01 धनपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली, जिसमें 31 शीशी नशीली दवा कोरेक्स बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धनपुरी में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जे.आर. पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक आर.पी. प्रजापति, उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राजूप्रसाद, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक लखन पाटले एवं आरक्षक कोमल लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper