भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी, 80 लाख रुपए मूल्य की अवैध बीयर के साथ पुलिस थाना लसुडिया इंदौर की गिरफ्त में

  • Share on :

 आरोपियों के द्वारा एक ही परमिट का उपयोग कर दो वाहनों से किया जा रहा था अवैध शराब(बीयर) का परिवहन।
 आरोपियों के कब्जे से कुल 2800 कार्टूनों में भरी बोल्ट सुपर स्ट्रांग अवैध बीयर (शराब) कीमती 80 लाख रूपये और 20 लाख रुपए कीमत के टाटा ट्रक व आयशर वाहन किये जप्त ।
आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु, अवैध शराब के क्रय विक्रय व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री कुमार प्रतीक द्वारा अति.पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी को क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु दिए निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस पुलिस थाना लसूडिया को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, पुलिस द्वारा दो ट्रको में भारी मात्रा में अवेध बीयर के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

क्षेत्र में अवैध शराब मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम को कल दिनांक 27/02/26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना संदिग्ध वाहनों में अब शराब का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर टीम को तत्काल बाईपास तरफ रवाना किया गया था जो मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ट्रक MP09GG7215 और MP09HG7050 दोनों वाहन देवास तरफ से इंदौर बाईपास पर 8:00 p.m. होटल के सामने से आते दिखे, जिन्हें रोक कर चेक किया गया तो दोनों वाहनों में बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर के कार्टूनों से भरी होना पाई गई । वाहन क्रमांक MP09GG7215 के चालक से उसका नाम पता पूछा जो उसने अपना नाम काशीराम डाबर उम्र 38 साल निवासी श्रीनाथ कॉलोनी पीथमपुर जिला धार  तथा वाहन क्रमांक MP09HG7050 के चालक ने अपना नाम शेख अजगर  उम्र 50 साल निवासी ग्राम झोकर थाना मक्सी जिला शाजापुर  का होना बताया । 
उक्त दोनों वाहन के चालक से बीयर के परिवहन के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बताया तो उपरोक्त दोनों वाहन चालकों द्वारा अगल-अगल एक जैसे ही परमिट दिखाये गए। दोनों से एक ही परमिट पर उक्त  बीयर का परिवहन करने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। दोनों आरोपी वाहन चालकों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से दोनों वाहन कीमत करीब 20 लाख रूपए और 1400-1400 कार्टून कुल 2800 कार्टून में भरी बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर कुल मात्रा 33,600 बल्क लीटर करीब कीमत करीब 80 लाख रूपए जप्त किए गए।
पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी 1. काशीराम डाबर उम्र 38 साल निवासी श्रीनाथ कॉलोनी पीथमपुर जिला धार तथा 2. शेख अजगर उम्र 50 साल निवासी ग्राम जोकर थाना मक्सी जिला शाजापुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से जब्तशुदा शराब (बीयर) के स्रोतों के संबंध में पृथक से पूछताछ की जा रही है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जप्त मश्रुका-  वाहन क्रमांक MP09GG7215  कीमत करीब 10 लाख रू. व     वाहन क्र. MP09HG7050 कीमत करीब 10 लाख रुपए, तथा दोनों में भरी 2800 कार्टून बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर  कुल मात्रा अवैध बीयर करीब 33,600 बल्क लीटर कीमत लगभग 80 लाख रुपए।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसुडिया श्री तारेश सोनी व उनकी टीम के उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, स.उ.नि. मनोज हिरवे,  प्रधान आरक्षक विक्रम जादौन, प्रेम सिंह , आरक्षक धनराज, नागेंद्र , पुष्पेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper